देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । एक एनजीओ के सर्वे में पता चला है कि भ्रष्ट्राचार के मामले में कर्नाटक देश में टॉप पर है। दरअसल एक एनजीओ ने भ्रष्ट्राचार के मामले में एक सर्वे किया है। इस सर्वे में सरकारी कामों को कराने के लिए दिए जाने वाले घूसों के आधार पर भ्रष्ट राज्यों की सूची तैयार की गई है। इस सूची में कर्नाटक टॉप पर है। कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का नंबर है।
वहीं सबसे कम भ्रष्ट्राचार वाले राज्यों की सूची में हिमाचल प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ राज्य हैं। यह सर्वे सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने कराया है। सर्वे में एनजीओ ने 20 राज्यों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 3,000 लोगों की राय ली। इस सर्वे में पता चला कि पिछले एक वर्ष में करीब एक तिहाई लोगों को कम से कम एक बार सरकारी काम कराने के दौरान भ्रष्टाचार का सामना करना पडा। इससे पहले भी इस तरह का सर्वे हो चुका है। वर्ष 2005 में हुई एक स्टडी के दौरान 53 फीसदी लोगों ने घूस देने की बात स्वीकार की थी। हांलांकि अभी हुए सर्वे में आधे से ज्यादा लोगों ने यह स्वीकार किया कि नवंबर और दिसंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान पब्लिक सर्विसेज में भ्रष्टाचार में काफी गिरावट आई थी। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में 20 राज्यों के 10 सरकारी कार्यालयों में लोगों ने 6,350 करोड रुपये की घूस दी जबकि 2005 में यह आंकड़ा 20,500 करोड़ रुपये था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
कर्नाटक 2026 की दहलीज़ पर
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए