BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बंगाल फतह करने निकले शाह बोले-कमल खिलकर रहेगा,ममता का पलटवार

बंगाल फतह करने निकले शाह बोले-कमल खिलकर रहेगा,ममता का पलटवारकोलकाता । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नक्सलबाडी के एक छोटे गांव से पार्टी के विस्तार अभियान का शुभारंभ किया। इसी इलाक से 1960 के दशक के आखिरी बरसों में वामपंथी उग्रवाद शुरू हुआ था। अमित शाह ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि आप इतनी जोर से आवाज लगाएं कि कोलकाता तक सुनाई दे। उन्होंने कहा, यह वो जगह है, जहां से हिंसा की शुरूआत हुई थी, लेकिन आज नक्सलबाडी के गांव में कमल खिला हुआ देखता हूं, तो मन गदगद हो जाता है। शाह ने कहा कि नक्सलबाडी में आज मोदी जी के सबका साथ सबका विकास का नारा गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि वह यहां बीजेपी अध्यक्ष की हैसियत से नहीं, बल्कि पार्टी के एक कार्यकर्ता के तौर पर आए हैं। 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, मेरे जैसे 3.5 लाख कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। बंगाल में आज अराजकता का दौर है, लेकिन मेरे एयरपोर्ट से यहां पहुंचने तक जनता में जो उत्साह मैंने देखा है, उससे लगता है कि बंगाल में कमल खिलने वाला है। शाह ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में भी विकास का सूर्य बहुत जल्दी उगेगा और भाजपा बंगाल को गरीबी से बाहर निकालने का काम करेगी। शाह ने कहा,तृणमूल कांग्रेस सोच सकती है कि वे मोदीजी के रथ को रोक सकते हैं, लेकिन वे इसे नहीं रोक सकते। वे हमें रोकने का जितना भी प्रयास करेंगे, उतना ही कमल और खिलेगा। 

शाह ने मंगलवार को दार्जीलिंग जिले में एक आदिवासी परिवार के घर पर दोपहर का भोजन किया। शाह ने नक्सलबाडी इलाके के दक्षिण कटियाजोत गांव में राजू महाली के घर भोजन किया। उन्हें चावल, मूंग की दाल, परवल फ्राई, सलाद और पापड परोसे गए। अमित शाह के साथ पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष भी थे। बता दें,तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल सहित ओडिशा और तेलंगाना उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां अमित शाह तीन-तीन दिन बिताएंगे। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव पर नजरें टिकाते हुए वह उन राज्यों में पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं, जहां यह परंपरागत रूप से कमजोर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर बांटती है और राज्य की जनता को इस पार्टी का समर्थन नहीं करना चाहिए। ममता ने कूच बिहार में एक जनसभा में कहा,हम भाजपा के हिंदुत्व को नहीं मानते जो लोगों को बांटता है। वे हिंदू नहीं हैं। वे हिंदुत्व को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा,मैं हिंदू हूं। मैं सभी धर्मो का सम्मान करती हूं।

मुख्यमंत्री भाजपा द्वारा सोमवार को लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। भाजपा ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार हिंदुओं को राम नवमी जैसे धार्मिक उत्सव मनाने से रोक रही है और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

बंगाल को केंद्र से वित्तीय मदद पर चुप्पी क्यों...

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्था चटर्जी ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बंगाल को केंद्र से वित्तीय मदद ठुकराए जाने पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। पार्था ने साथ ही भाजपा के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि लोकसभा चुनाव-2019 में भाजपा बंगाल में बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।

पार्था चटर्जी ने कहा, उन्होंने इस पर एक भी शब्द नहीं बोला कि आखिर बंगाल को केंद्रीय अनुदान से महरूम क्यों रखा जा रहा है, जबकि अन्य राज्यों को यह मिलता है। वे हर साल बंगाल को 40,000 करोड़ रुपये से क्यों वंचित रख रहे हैं? इस कर्ज के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि हमसे पहले राज्य की सत्ता में रही वाम मोर्चा की सरकार जिम्मेदार है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More