देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
छत्तीसगढ । सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए। साथ ही हमले में 6 जवान भी घायल हो गए। गौरतलब है कि कल सोमवार को करीब 300 नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के करीब 150 जवानों पर फायरिंग कर दी थी। अब इस हमले के बारे में बस्तर में पुलिस के इंटेलिजेंस फेल्योर की खबरें आ रहीं हैं। ज्ञातव्य है कि बस्तर में एसआईबी सक्रिय है। यह एसआईबी नक्सलियों के हर मूवमेंट पर नजर रखती है। ऐसे में एसबीआई का जिम्मा है कि जवानों की सुरक्षा को लेकर नक्सलियों की सूचनाएं इकट्ठा कर सीआरपीफ को देना।
इस नक्सली हमले को सुरक्षा में बडी चूक मानी जा रही है। एसआईबी के इनपुट के बाद सुरक्षा बलों को सर्चिंग, रोड ओपनिंग और एरिया डॉमिनेशन के ऑपरेशन में भेजा जाता है। माना जा रहा है कि लगातार तबादलों से इंटेलिजेंस में महारत रखने वाले अफसर राजधानी में पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस की ग्राउंड इंटेलिजेंस कमजोर पड रही थी।
ऐसे में नक्सली इसका फायदा उठा रहे हैं। एसआईबी से अफसरों के तबादलों का नक्सली फायदा उठाकर अपनी रणनीति बनाने लगे। नक्सलियों ने प्लान को अंजाम देने के लिए अपने महिला विंग के साथ स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की भी मदद ली। फोर्स के पास नक्सलियों के इस हमले का कोई इनपुट नहीं था।
आज जाएंगे राजनाथ सिंह:
सीआरपीफ पर इतने बडे हमले के बाद आज मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ हालात का जायजा लेने सुकमा जाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ के सुकमा में हुए नक्सली हमले को हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। घटना की सूचना मिलने पर मंडला में आयोजित नर्मदा सेवायात्रा में शामिल होने आए राजनाथ सिंह ने ख़ुद के स्वागत करने की औपचारिकता को मना कर दिया और शहीद जवानों के प्रति शोक जताया।
साथ ही उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को छत्तीसगढ जाकर घटना की पूरी जानकारी लेंगे। एयरफोर्स के चार हेलिकॉप्टर से बचाव कार्य चलाया जा रहा है लेकिन रात होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था अब सुबह रोशनी होते ही फिर से बचाव कार्य शुरू किया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई