BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

प्रेमिका से बात करने से रोका तो दे दिया तलाक

प्रेमिका से बात करने से रोका तो दे दिया तलाकबरेली । प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद तलाकशुदा महिलाएं खुल कर सामने आने लगी है और न्याय के लिए पुलिस की चैखट खटखटा रही है। ऐसा ही मामला सोमवार को डीआईजी के पास पहुंचा और महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि उसके पति ने प्रेमिका के चक्कर में उसे तलाक देकर अपनी जिंदगी से बेदखल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर डीआईजी के आदेश पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।तीन तलाक का शिकार बनी शबीना का आरोप है कि उसके पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं और उसकी खता सिर्फ इतनी थी कि उसने शौहर को प्रेमिका से फोन पर बात करने से मना किया था। जिसके बाद उसके शौहर ने उसे तलाक दे दिया। शबीना का आरोप है कि तलाक के बाद तीन दिनों तक उसे घर में कैद करके रखा गया और पिटाई की गई। पीड़िता ने किसी तरह अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसके घर वालों ने जाकर उसे पति के चंगुल से मुक्त करवाया। वहीं न्याय के लिए शबीना कई दिनों से थाना चैकी के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने डीआईजी से शिकायत की।शबीना परवीन उर्फ बेबी का निकाह पांच जुलाई 2009 को प्रेमनगर में सुर्खा रजा चैक निवासी वसीम हुसैन से हुआ था। वसीम पेशे से वाहन चालक है। शादी के बाद अब तक उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ। इसके चलते ससुराल में उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था और अब तलाक भी दे दिया गया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More