BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नीतीश कुमार का प्रगति के लिए देश भर में शराबबंदी का प्रस्ताव

नीतीश कुमार का प्रगति के लिए देश भर में शराबबंदी का प्रस्तावमुंबई । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार देश भर में शराबबंदी को लागू करने का प्रस्ताव दिया है और कहा कि इससे देश तुरंत विकास के रास्ते पर आ जाएगा। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ने यह बातें महाराष्ट्र की राजनीति में प्रवेश करने के लिए यहां आयोजित पार्टी की रैली में कहा, ‘‘शराब को देश भर में बैन करने की जरूरत है। विकास के लिए समूचे देश में शराबबंदी लागू किया जाना चाहिए।’’उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी इस मामले में एकमत हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अप्रैल 2016 को बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किया था। उन्होंने कहा कि कई लोग इस पर संदेह जता रहे थे और कह रहे थे कि राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन न सिर्फ राजस्व के नुकसान को पूरा कर लिया गया, बल्कि बिहार में सडक़ दुर्घटनाओं में भी कमी आई, जिससे कीमती जानों को भी बचाया गया। अपने विकास एजेंडा के बारे में उन्होंने कहा कि यह ‘न्याय के साथ प्रगति’ और देश के आखिरी आदमी तक विकास के लाभों को पहुंचाने पर आधारित है।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में प्रगति है, लेकिन हम इसका ढिंढोरा नहीं पीटते। इसे लोगों ने एक दूसरे तक खुद पहुंचाया है। लोग अब बदलाव को देख रहे हैं और महसूस कर रहे हैं।’’ अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख किया। उन्होंने जदयू की विचारधार को समूचे महाराष्ट्र में फैलाने की सलाह दी। इस रैली में बड़ी संख्या में बिहारी समुदाय के लोग शामिल हुए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More