BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सलमान की पसंद पर बनेगी दबंग, सोनाक्षी अभिन्न हिस्सा, निर्देशक होगा नया!

सलमान की पसंद पर बनेगी दबंग, सोनाक्षी अभिन्न हिस्सा, निर्देशक होगा नया!सलमान खान सफलतम फिल्मों में शुमार ‘दबंग’ के तीसरे संस्करण को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हैं लेकिन अभी इस फिल्म को लेकर कुछ भी तय नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि सलमान खान को अरबाज खान ने जितनी भी कहानियां सुनाई हैं उन सब को वे नकार चुके हैं। सलमान खान को भी लेखन का शौक रहा है। उन्होंने भी अपने शुरूआती दौर में कुछ फिल्मों की कहानियों को लिखा था, जिन पर फिल्मों का निर्माण भी हुआ है। निर्माता नितिन मनमोहन ने उनकी कहानी पर ‘बागी’ नामक फिल्म का निर्माण किया, जिससे अभिनेत्री नगमा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन मुकुल एस. आनन्द ने किया था। अपने समय में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की थी। सलमान ने अब दबंग-3 के लिए अरबाज खान को कुछ कहानियों का आइडिया दिया है, जिस पर उनके लेखकों की टीम काम कर रही है। अरबाज खान का कहना है कि सलमान खान को कहानी पसन्द आने पर ही दबंग-3 को बनाने की घोषणा की जाएगी। जब भी दबंग-3 की चर्चा होती है एक प्रश्न खडा हो जाता है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म का हिस्सा होंगी या कोई अन्य नायिका को इसके अंदर लिया जाएगा। सोनाक्षी सिन्हा को लेकर अब अरबाज खान ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि सोनाक्षी सिन्हा ‘दबंग’ अभिन्न हिस्सा हैं, उनके बिना दबंग की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह तभी होगा जब दबंग का प्रीक्वल बनेगा, लेकिन इसके लिए भी अरबाज खान ने कहा है कि किसी भी तरह सोनाक्षी सिन्हा को उसमें जरूर शामिल किया जाएगा। दबंग का निर्देशन अभिनय कश्यप ने किया था और दबंग-2 का निर्देशन अरबाज खान ने किया था। क्या दबंग-3 का निर्देशन भी अरबाज खान ने करेंगे, के जवाब में उनका कहना है कि वे सिर्फ फिल्म का निर्माण करेंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी किसी नए निर्देशक को सौंपी जाएगी। साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More