BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रेम्बो के रूप में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ!

रेम्बो के रूप में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ!बैंग-बैंग के प्रदर्शन के बाद से ही इसके निर्देशक अपनी दूसरी फिल्म को लेकर चर्चाओं में रहते आए हैं। कभी उनकी फिल्म में ऋतिक रोशन का होना बताया जाता है और कभी उनकी फिल्म में संजय दत्त का होना बताया जा रहा था। लेकिन फिल्म बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ। रीलोडेड के नाम से बन रही इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। अब एक बार फिर से सिद्धार्थ आनन्द चर्चाओं में हैं। इस बार उनकी चर्चा हॉलीवुड की हिट सीरीज ‘रेम्बो’ को लेकर है। भारत में रेम्बो के रीमेक की काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। अब कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनन्द अपनी अगली फिल्म इस सीरीज पर बनाने जा रहे हैं। भारत में रेम्बो सीरीज पसन्द करने वाले दर्शक बडी संख्या में मौजूद हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म की कहानी को भारतीय दर्शकों के अनुसार ही लिखा है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ को अप्रोच किया गया है, लेकिन टाइगर ने पटकथा पढने के लिए थोडा ज्यादा समय मांगा है। सिद्धार्थ आनन्द ने पटकथा टाइगर श्रॉफ के पास भिजवाई है। टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म फ्लाइंग जट बुरी तरह से असफल रही थी, इसके बाद से टाइगर कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहते हैं। इसलिए अब वे पटकथाओं पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यदि कहानी अच्छी हुई तो ही वे इसके लिए हां कहेंगे। हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक या अडॉप्टेशन के लिए कुछ समय पूर्व तक निर्माता निर्देशक अनुमति नहीं लेते थे। अब कानून बहुत सख्त है, इसलिए इस सीरीज के अधिकार लेने की बातचीत चल रही है। वैसे कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनन्द की इस फिल्म से अभी तक कोई बडा बैनर या स्टूडियो नहीं जुड पाया है। इससे पहले भी सिद्धार्थ आनन्द ने अपनी फिल्म बैंग-बैंग को हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘नाइट एण्ड डे’ के आधिकारिक तौर पर रीमेक अधिकार खरीद कर बनाया था। अब वे एक बार फिर से इस प्रयास में हैं। रेम्बो हॉलीवुड की सबसे सफलतम सीरीज में शुमार होती है। इस फिल्म के चार भाग बने थे। अंतिम भाग वर्ष 2008 में आया था लेकिन उसे ज्यादा कामयाबी नहीं मिल पायी थी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More