देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने जवानों के लिए एक निर्देश जारी किया है। इस एडवाइजरी के अनुसार सभी जवानों को अपने पैतृक स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी है। यह फैसला जवानों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। इसके साथ ही जवानों के परिवारजनों की सुरक्षा भी इस एडवाइजरी की वजह है। आपको बात दें कि पुलिस मुख्यालय ने हालिया घटनाओं का हवाला दिया जिसमें पुलिस जवानों को निशाना बनाया गया है।
सैनिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह निर्देश जारी किए। पुलिसकर्मियों से अगले कुछ महीनों तक अपने पैतृक स्थानों पर जाने से बचने के लिए कहा गया ह। खासकर दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले पुलिस कर्मियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
निर्देशों में कहा गया है कि विभिन्न टीमों के प्रमुख अपने अधिकारियों और साथियों को खतरे के बारे में जानकारी देंगे। ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में पुलिस कर्मियों के परिवारों पर हुए हमलों की दर्जनों घटनाओं के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई है। आतंक विरोधी अभियानों में तैनात जवानों के परिवार के लोगों को पुलिस में सेवारत अपने परिजनों को सेवा छोडऩे के लिए मनाने की धमकी दी गई थी। आपको बता दें कि रविवार को सीआरपीएफ दल पर पेट्रोल बम फेंका गया। ये हमला श्रीनगर के रैनावारी इलाके में किया गया। हालांकि हमले में कोई जख्मी नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक कुछ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों को पकडऩे गए सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायी गईं। गोलीबारी के बाद भीड़ का फायदा उठा कर आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। घटना में एक नागरिक को गोली लगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
2023 में 76 आतंकवादी मारे गए, जिनमें 55 विदेशी भी शामिल थे - जम्मू-कश्मीर डीजीपी