BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बहुत खुश है अनिल कपूर, है इसका इंतजार

बहुत खुश है अनिल कपूर, है इसका इंतजारबॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर को उस दिन का इंतजार है, जब उनकी अभिनेत्री बेटी सोनम कपूर को अगले माह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होगा। सोनम को 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ ‘नीरजा’ के लिए ‘स्पेशल मेंशन’ किया गया है। शबाना ने फिल्म में सोनम की मां का किरदार निभाया है।

राष्ट्रपति तीन मई को आयोजित समारोह में सोनम को पुरस्कार प्रदान करेंगे। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार भी मिला है। आईआईएफए वोटिंग वीकेंड के लिए मौजूद अनिल कपूर ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपने परिवार के साथ इस बारे में बात की है। वह बहुत भाग्यशाली है। इतनी कम उम्र में और करियर की इतनी कम अवधि में कम फिल्में किए जाने के बावजूद उसने देश का शीर्ष अवॉर्ड हासिल किया है। साथ ही फिल्म को भी लोगों ने पसंद किया।’ उन्होंने कहा, ‘फिल्म ‘नीरजा’ हर तरह से उत्कृष्ट है। लेकिन सोनम नीरजा थी और नीरजा सोनम। मैं बहुत खुश हूं कि सिर्फ फिल्म ने ही नहीं, बल्कि सोनम ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। मैं तीन मई का इंतजार कर रहा हूं उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलेगा।’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More