BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सूरत में आज पीएम मोदी का मेगा शो, जबरदस्त तैयारियां

सूरत में आज पीएम मोदी का मेगा शो, जबरदस्त तैयारियांसूरत । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर के बाद आज सूरत में मेगा शो करने जा रहे है। आपको बता दें कि इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इसी कडी में मिशन गुजरात पर पीएम मोदी आज शाम सूरत में रोड शो के अलावा कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिन तक गुजरात में रहेंगे।

गुजरात को जीतने के लिए बीजेपी ने अपना अभियान ‘मिशन गुजरात’ शुरू कर दिया है। सूरत में पीएम मोदी सात किलोमीटर लंबा रोड शो करने वाले हैं। पाटीदार आंदोलन के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री का ये पहला रोड शो होगा।

सूरत में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो की भव्य तैयारी की गई है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है। सूरत के एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक सडक़ के दोनों तरफ जमकर रौशनी की गई है। हजारों की तादाद में मोदी के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाये गये हैं। कई जगह भारी भरकम कटआउट लगाए गए हैं। ये है पीएम मोदी के कार्यक्रम-

मोदी भुवनेश्वर से आज शाम 6.45 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6.50 बजे से सूरत एयरपोर्ट से लेकर सूरत के सर्किट हाउस तक सात किलोमीटर का रोड शो होगा। मोदी खुली जीप में सवार होकर रोड शो की अगुवाई करेंगे। बीजेपी के मुताबिक रोड शो में 15 हजार बाइक सवार शामिल होंगे।

रोड करने के बाद पीएम मोदी सूरत के सर्किट हाउस में ही रुकेंगे। जहां स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ गुजरात विजय पर मंथन होगा। मोदी ने गुजरात के सीएम के बाद ही देश के प्रधानमंत्री पद की कुर्सी संभाली थी। अभी से तैयारी कर वो इस साल फिर गुजरात को जीत का तोहफा देना चाहते हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More