देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गोलमाल की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी। शूटिंग के बीच में टीम खूब मस्ती करती है। इस टीम में सबसे चुलबुली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा है जो शूटिंग के वक्त खूब मस्ती मजाक करती रहती है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें शूटिंग टीम के कुछ लोग साथ बैठ कर अजय देवगन और सनी देओल की एक फिल्म का गाना देख रहे हैं। टीवी पर सनी देओल, अजय और माधुरी दीक्षित की ‘ये रास्ते हैं प्यार के’ फिल्म आ रही थी। तभी अजय और सनी देओल का डांस ‘हल्ले-हल्ले’ सीन आता है। तभी परिणीति डांस सीन का वीडियो बनाती है और फिर कैमरा अजय की तरफ ले जाती है और अजय शर्माते हुए हस्ते हैं। फिलहाल परिणीती इन दिनों आपनी आने वाली फिल्म ‘मेेरी प्यारी बिन्दु’ में नजर आने वाली हैंं। फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। जो 12 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म मेरी प्यारी बिंदू का गाना हारेया रिलीज हो गया है।
इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। गाने में आपको आयुष्मान और परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री