BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिलने पर बुरा नहीं लगा: आलिया

राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिलने पर बुरा नहीं लगा: आलियाबॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को मंगलवार को ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द इयर’ का पुरस्कार हासिल किया। उनका कहना है कि इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीत पाने पर उन्हें बुरा महसूस नहीं हुआ। ‘उड़ता पंजाब’ में अपने अभिनय के लिए समीक्षकों और प्रशंसकों द्वारा सराही जा चुकीं आलिया ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत की। पत्रकारों ने राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिलने पर उनके लिए सहानुभूति जताई। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘कृपया बुरा मत महसूस करें। मैं कहीं नहीं जा रही हूं और अभी बहुत वक्त है। मुझे बुरा नहीं लगा तो आप लोग भी बुरा मत मानो।’

 

आलिया ने कहा, ‘हिंदी और मराठी सिनेमा ने कई पुरस्कार जीते, इसलिए यह जश्न मनाने का समय है। यह प्रतिभा का जश्न मनाने का बहुत बड़ा पल है।’ लोकमत पुरस्कार जीतने पर उनकी खुशी व्यक्त करते हुए आलिया ने कहा, ‘यह बेहतरीन क्षण है। इस पुरस्कार को जीतने से पता चलता है कि आप देश के दिल में हैं।’ आलिया की अगली फिल्म का नाम ड्रैगन है। उनके साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More