BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सलमान और रवीना इस फिल्म में आएंगे नजर!

सलमान और रवीना इस फिल्म में आएंगे नजर!बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस अभिनेत्री रवीना टंडन और अभिनेता सलमान खान साथ में एक फिल्म करने वाले है। आपको बता दें कि 90 दशक की खूबसूरत अभिनेत्री ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, और उस वक्त दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया था। अब वो फिर से साथ काम करने वाले हैं। लेकिन एक बात शायद आपको कुछ अच्छी न लगे। जी हां 

दरअसल बात ये है कि रवीना की कास्टिंग सलमान खान की मां के तौर पर की जाएगी। एनीमेशन फिल्म ‘हनुमान दा दमदार’ में ये कास्टिंग बुरी नहीं लगेगी।

दरअसल इस एनीमेशन फिल्म में हनुमान की मां के किरदार में रवीना हैं। इसी फिल्म में सलमान खान हनुमान के लिए आवाज दे रहे हैं। कास्टिंग की नजर से देखें तो बेहद दिलचस्प है क्योंकि रवीना टंडन के फिल्मी करियर के पहले हीरो सलमान खान थे, 1991 की फिल्म ‘पत्थर के फूल’ में ये दोनों स्टार्स साथ नजर आए थे। इसके अलावा ये दोनों स्टम्प्ड, अंदाज अपना अपना, अंदाज नया नाया, दस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बतौर हीरो हीरोइन सलमान खान और रवीना टंडन की जोड़ी 90 के दशक में दर्शकों ने पसंद की थी, लेकिन अब मां बेटे के तौर पर इनका अंदाज देखने वाला होगा। 

फिल्म हनुमान दा दमदार में बचपन से हनुमान की जिंदगी में क्या-क्या हुआ दिखाया जाएगा और फिर किस तरह से भगवान राम के भक्त बने। फिल्म की निर्देशक हैं रुचि नारायण जो इससे पहले सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ लिख चुकी हैं और ‘कल यसटर्डे और टुमॉरो’ का निर्देशन भी कर चुकी हैं। सलमान और रवीना की ये फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More