BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पैन को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया सरल बनाएगा आयकर विभाग

पैन को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया सरल बनाएगा आयकर विभागनई दिल्ली । आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के सरकारी एलान के बाद बडी तादाद में लोग उलझन में हैं। दरअसल, दोनों कार्ड के डिटेल्स में कोई भी अंतर होने पर ये काम नहीं हो पा रहा है। ऎसे में अब इनकम टैक्स विभाग आधार को पैन से जोडने की प्रक्रिया आसान बनाने जा रहा है। 

बडे पैमाने पर ऎसे लोग हैं, जिनके आधार और पैन डिटेल्स में अंतर है, और वो इन्हें लिंक नहीं कर पा रहे हैं। ऎसे में आयकर विभाग ने कहा है कि अब लोग अपने पैन कार्ड की एक स्कैन कॉपी देकर भी आधार लिंक कर सकेंगे। हालांकि इसका फायदा सिर्फ उन्हें मिलेगा, जिनके नाम की स्पेलिंग में अंतर होगा। 

आयकर विभाग ये व्यवस्था भी करने जा रहा है कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर टैक्सपेयर्स को आधार जोडने का विकल्प दिया जाए। इसमें उन्हें बिना अपना नाम बदले वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद उन्हें अपने दोनों दस्तावेजों यानी आधार कार्ड और पैन कार्ड में दर्ज जन्मतिथि बतानी होगी और मोबाइल फोन पर आए ओटीपी को डालना होगा। अगर जन्मतिथि में कोई अंतर नहीं होगा तो आधार से पैन कार्ड जुड जाएगा। अभी तक देश के केवल एक करोड से कुछ ज्यादा लोगों ने ही आधार को पैन से जोडा है, लेकिन ये तादाद काफी कम है क्योंकि देश में 25 करोड से ज्यादा पैनहोल्डर हैं।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More