BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पाकिस्तानी मरीन समुद्र में फंसे तो भारतीय कोस्ट गार्ड पहुंचे बचाने

पाकिस्तानी मरीन समुद्र में फंसे तो भारतीय कोस्ट गार्ड पहुंचे बचानेनई दिल्ली । इधर तो पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को रॉ के एजेंट होने के शक में मौत की सजा सुना तनातनी बढा दी है वहीं दूसरी ओर भारतीय कोस्ट गार्ड ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के 2 कमांडो को गहरे समुद्र में डूबने से बचाया। 

हुआ यूं कि रविवार को पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी की हाई स्पीड बोट रास्ता भटक गई थी। इस बोट में 6 मरीन कमांडो सवार थे। ऎसे में पाकिस्तानी एजेंसी ने भारतीय कोस्ट गार्ड से मदद मांगी। कोस्ट गार्ड ने गुजरात के ओखा एरिया में तुरंत अपने शिप और हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव ऑपरेशन चलाया। दरअसल पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी की बोट में खराबी आने की वजह से वो गहरी समंदर में फंस गई। इस दौरान भारतीय मछुआरों ने भी इनकी भरपूर मदद की। पूरे दिन और रात भर चले इस ऑपरेशन में भारतीय कोस्ट गार्ड, पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के 2 कमांडो को बचाने में कामयाब रहे। इनमें से एक कमांडो की तबीयत काफी खराब हो गई थी, जिसे तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई। हालांकि 4 अन्य पाकिस्तानी कमांडो को नहीं बचाया जा सका। 

बाद में पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने चार शवों को खोजा। भारतीय कोस्टगार्ड की इस मदद के लिए पाकिस्तानी मेरीटाइम सिक्योरिटी के डीजी ने फोन करके शुक्रिया अदा किया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More