BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ममता मामले में जया बच्चन बोलीं-गाय बचा रही सरकार,महिलाओं पर अत्याचार

ममता मामले में जया बच्चन बोलीं-गाय बचा रही सरकार,महिलाओं पर अत्याचारनई दिल्ली । बुधवार को राज्य सभा में यूपी के अलीगढ में एक बीजेपी नेता द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर 11 लाख का ईनाम घोषित करने का मामला उठा और सरकार ने कहा कि वह इस प्रकार के बयान की निंदा करती है। लेकिन सपा सांसद जया बच्चन आक्रामक तेवरों में नजर आईं व कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। 

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि वह बयान की कडे शब्दों में निंदा करती हैं। ऎसे बयानों से वैमनस्य बढता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कडे कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, आप गायों की रक्षा कर सकते हैं जबकि महिलाओं को ज्यादतियों का सामना करना पड रहा है। कोई व्यक्ति इस तरह की बातें, खासकर महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ कैसे कह सकता है, वह भी तब जब महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। क्या आप इस तरह महिलाओं की रक्षा करेंगे। कांग्रेस और सपा के साथ-साथ वाम दलों ने भी इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया और भाजपा नेता के बयान की निंदा की। इस पर जवाबी हमला करते हुए बीजेपी की सांसद रूपा गांगुली ने कहा,वह भी एक महिला हैं और उन्हें पुलिसकर्मियों के सामने 17 लोगों ने पीटा था। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भी एक महिला हैं और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा की युवा शाखा के एक नेता ने पश्चिम बंगाल में हनुमान जयंती पर एक रैली में नारे लगा रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के बाद एक कथित विवादित बयान दिया था। उन्होंने बयान में ममता बनर्जी का सिर काट कर लाने वाले को 11 लाख रूपये का इनाम देने का ऎलान किया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More