देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके समर्थक कई रूपों में प्रस्तुत कर चुके हैं। चुनाव के दौरान भी योगी के समर्थक उन्हें कभी सिंघम तो कभी राम और कृष्ण के रूप में दिखा चुके हैं। मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर योगी के एक मुस्लिम समर्थक ने उनके हनुमान स्वरूप का एक पोस्टर जारी किया है। सोशल मीडिया पर योगी हनुमान के रूप में हाथों में राममंदिर लिए नजर आ रहे हैं।
यह पोस्टर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इरफान अहमद ने पोस्ट की है। वह इस पोस्टर के माध्यम से हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दरअसल, योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राममंदिर को लेकर एक बार फिर हिंदू संगठनों की मांग तेज हो गई है। ऐसे में हनुमान जयंती के अवसर पर इरफान ने योगी की फोटो को हनुमान के रूप में तैयार कर दिया। योगी इस फोटो में हनुमान की तरह हाथों में द्रोणागिरी पर्वत को नहीं, बल्कि लाखों हिंदुओं के श्रद्धा का केंद्र राम मंदिर को हाथों में उठाए हुए हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अल्मोड़ा का चमत्कारी मंदिर, जहां हजारों घंटियां और चिट्ठियों से सजी हैं दीवारें
अनोखा है निष्कलंक महादेव मंदिर का रहस्य
इन विशेष समयों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़ता है आत्मबल और दूर होती हैं जीवन की बाधाएं