BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अखिलेश के प्रोजेक्ट्स पर योगी का हथौडा, समाजवादी पेंशन पर तत्काल रोक और..

अखिलेश के प्रोजेक्ट्स पर योगी का हथौडा, समाजवादी पेंशन पर तत्काल रोक और..लखनऊ । योगी आदित्यनाथ लगातार बडे फैसले ले रहे हैं। कल रात योगी सरकार ने फिर कई बडे फैसले लिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की योजना समाजवादी पेंशन योजना पर रोक लगा दी है और उस पर जांच भी बिठा दी है। साथ ही योगी सरकार समाजवादी पार्टी के साइकल ट्रैक तोडने पर भी विचार कर रही है। 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार रात अखिलेश यादव की समाजवादी पेेंशन पर हथौडा चलाते हुए उस पर तत्काल रोक लगा दी है। योगी आदित्यनाथ ने कल रात समाज कल्याण विभाग की बैठक ली। इस बैठक में योगी सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना पर रोक लगाते हुए, उस पर जांच बैठाने का फैसला लिया है। 

जांच इस बात को लेकर होगी कि जिन्हें पेंशन मिल रही है, वो इसके असली हकदार हैं या नहीं। जांच रिपोर्ट एक माह में देनी होगी। ज्ञातव्य है कि अखिलेश सरकार समाजवादी पेंशन योजना के तहत गरीब परिवारों को 500 रुपए देती थी। 

शादी अनुदान योजना का नाम अब कन्यादान योजना:

समाज कल्याण विभाग के साथ बैठक में योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार की शादी अनुदान योजना का नाम बदलकर कन्यादान योजना कर दिया है। 

इस योजना के तहत जिन गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी में आर्थित दिक्कत आती है उन्हें 20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। यह स्कीम एक परिवार में दो बेटियों तक सीमित है।

साइकिल ट्रैक तोडऩे पर विचार

समाजवादी पेेंशन पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही योगी सरकार समाजवादी साइकिल ट्रैक तोडने का भी मन बना रही है। ज्ञातप्व्य है कि अखिलेश सरकार ने लखनऊ से लेकर नोएडा समेत यूपी के कई शहरों में साइकिल ट्रैक बनाए थे। योगी सरकार इन साइकिल ट्रैकों को तोडकर सडकों को चौडा करने पर विचार कर रही है। हांलांकि अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।  

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More