BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चप्पलमार सांसद गायकवाड को एयरलाइंस ने बख्शा पर संकट टला नहीं!

चप्पलमार सांसद गायकवाड को एयरलाइंस ने बख्शा पर संकट टला नहीं!नई दिल्ली । एअर इंडिया के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, सरकार द्वारा डाले गये दबाव की वजह से एअर इंडिया ने शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड पर लगाया गया उडान प्रतिबंध रद्द दिया। सांसद ने दो हफ्ते पहले उडान के दौरान सही सीट नहीं मिलने पर एयरलाइंस के एक कर्मचारी पर हमला किया था। अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया गायकवाड के खिलाफ एफआईआर वापस नहीं लेगी और अगर जरूरत पडी तो वे अदालत का दरवाजा खटखटायेंगे। 

एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,सांसद के एयरलाइंस या हमारे कर्मचारी से माफी नहीं मांगने के बावजूद सरकारी आदेश की वजह से हमें प्रतिबंध वापस लेना पडा। अधिकारी ने हालांकि कहा कि गायकवाड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और एअर इंडिया में उनके उडने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला एयरलाइंस का फैसला था और इस पर सरकार के साथ कोई विचार विमर्श नहीं हुआ था। गायकवाड पर लगा प्रतिबंध शुक्रवार को तब वापस लिया गया जब नागरिक उडडयन मंत्रालय द्वारा ऎसा करने की सलाह वाला एक खत एयरलाइंस को भेजा गया। मंत्रालय द्वारा भेजे गये खत में कहा गया, गायकवाड द्वारा मांगी गयी माफी और अच्छे आचरण के लिये उनके द्वारा दिये गये वचन के बाद एअर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस को यह सलाह दी जाती है कि वह उन पर लगा प्रतिबंध हटा लें।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More