BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कश्मीर में चुनावी हिंसा भाजपा-पीडीपी गठबंधन और केंद्र की नाकामी : राहुल

कश्मीर में चुनावी हिंसा भाजपा-पीडीपी गठबंधन और केंद्र की नाकामी : राहुलनई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने श्रीनगर उप-चुनाव में मतदाताओं द्वारा बेहद कम संख्या में मतदान में हिस्सा लेने को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक (पीडीपी) की गठबंधन सरकार और केंद्र की कश्मीर नीति की ‘नाकामी’ को दर्शाता है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर में दशकों की कठिन मेहनत के बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति निर्मित विश्वास को भाजपा सरकार ने तीन साल से भी कम समय में खत्म कर दिया।’’

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘‘कश्मीर में रविवार को हुए उप-चुनाव राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार और केंद्र की कश्मीर नीति की नाकामी को दर्शाता है।’’ कांग्रेस ने जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि रविवार को श्रीनगर संसदीय सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने में भाजपा-पीडीपी की राज्य सरकार बुरी तरह असफल रही है। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने यहां संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा और पीडीपी का गठबंधन कश्मीरवासियों की इच्छा के विरुद्ध है। हमने हमेशा से इसे अपवित्र गठबंधन कहा है। अब यह साबित हो चुका है।’’ श्रीनगर संसदीय सीट पर रविवार को उप-चुनाव के लिए मतदान के दौरान भीड़ द्वारा मतदान केंद्रों पर किए गए हमलों के बाद सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यहां सिर्फ सात फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘भाजपा-पीडीपी गठबंधन लिटमस टेस्ट में फेल हो गई है। वे निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न करवाने और मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने में असफल रहे हैं। मतदान में हिस्सा न लेकर राज्य के लोगों ने इस सरकार के प्रति ‘अविश्वास’ जाहिर किया है।’’ उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार के पास कश्मीर पर कोई नीति है, तो वह नीति बुरी तरह असफल साबित हुई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More