BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

योगी सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग आज, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

योगी सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग आज, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चालखनऊ । यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की आज दूसरी कैबिनेट बैठक है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में होने वाली है। बताया जा रहा है कि योगी सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग से अखिलेश यादव परेशान हो सकते है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 6 विषयों पर फैसला होना है। योगी आदित्यनाथ के एजेंटे में यूं तो 6 मुद्दे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नजरे सीएजी से डेवलपमेन्ट अथॉरिटी की जांच कराने के फैसले पर हैं।

- योगी आदित्यनाथ चाहते है अखिलेश राज में इन एजेंसियों ने जो काम कराये, उन सभी की जांच हो। जांच के दायरे में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ इलाहाबाद, और हापुड पिलुखवा विकास प्राधिकरण आ सकते हैं।

- इसके अलावा यूपी में चौबीस घंटे बिजली देने के संकल्प पर फैसला होगा।

- ट्रांसफार्मर खराब होने पर अब 48 घंटे में बदलने पर फैसला होगा। अब तक इसकी डेडलाइन 72 घंटे थी।

- बुंदेलखंड में पीने के पानी के इंतजाम पर फैसला लेने की उम्मीद है।

- योगी आदित्यनाथ के कहने पर मंत्री और अफसरों की एक टीम पीडीएस व्यवस्था देखने छत्त्तीसगढ गयी थी। कैबिनेट की मीटिंग में इस टीम की रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

- तीन मंत्रियों की एक कमेटी को खनन नीति और तीन मंत्रियों की एक दूसरी कमेटी को आलू किसानों मदद के लिए रिपोर्ट बनाने को कहा गया था। खबर है कि कैबिनेट मीटिंग में इस पर भी कोई फैसला हो सकता है। योगी सरकार की पिछली बैठक में लघु और सीमांत किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ करने पर फैसला लिया गया था। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More