BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली : इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक में पहुंचे सीएम योगी

दिल्ली : इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक में पहुंचे सीएम योगीनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ अंतरराज्यीय परिषद की 11वीं स्थायी समिति की बैठक में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे हैं। वे गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे।

 

योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के बीच लगभग एक घंटे तक मुलाकात चली। इस बैठक कई अहम् राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। केशव प्रसाद मौर्य के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद यूपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इस पर चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई की केशव प्रसाद मौर्य और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से जो उप चुनाव होगा, उसमें पार्टी किसे उतारेगी। हालांकि अभी तक योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ यूपी की कानून-व्यवस्था सुधारने पर खास जोर दे रहे हैं। समझा जा रहा है कि गृहमंत्री के साथ बैठक में वो इस मसले पर चर्चा करेंगे। सरकार बनने के बाद योगी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी, अन्नपूर्णा भोजनालय और पशुधन आरोग्य योजनाओं का ऐलान किया है। दोनों नेता इन योजनाओं के प्रभावी अमल के उपायों पर भी बातचीत कर सकते हैं। मीटिंग के दौरान यूपी में अवैध बूचडख़ानों पर कार्रवाई और एंटी-रोमियो स्क्वॉड का मुद्दा भी उठ सकता है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More