BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शेख हसीना को रिसीव करने सामान्य ट्रैफिक में एयरपोर्ट पहुुंचे पीएम मोदी

शेख हसीना को रिसीव करने सामान्य ट्रैफिक में एयरपोर्ट पहुुंचे पीएम मोदीनई दिल्ली। पीएम मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को रिसीव करने दिल्ली एयरपोर्ट पहुचें। खास बात यह रही कि जिस रास्ते से पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, उस रूट पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया। पीएम मोदी का काफीला सामान्य ट्रैफिक को बाधित किए बिना ही एयरपोर्ट पहुंचा। 

 

गौरतलब है कि आमतौर पर जब पीएम काफीले के साथ निकलते हैं तो उस रूट पर सुरक्षा बेहद कडी होती है और उस रूट पर वहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को 10 मिनट पहले रोक दिया जाता है। लेकिन बांग्लादेश की पीएम को रिसीव करने पीएम मोदी का काफीला सामान्य ट्रैफिक को बाधित किए बिना गया। एयरपोर्ट पहुंचकर मोदी ने शेख हसीना की अगवानी की। प्रधानमंत्री के काफिले के सबसे आगे सायरन बजाती दिल्ली पुलिस के सिक्यॉरिटी स्टाफ की गाडी होती है। उसके बाद एसपीजी की गाडी। उसके बाद दो और गाडियां। फिर लेफ्ट और राइट साइड में दो गाडियां, उनके बीच में प्रधानमंत्री की कार। उसके ठीक पीछे फिर लेफ्ट और राइट साइड में दो गाडिय़ां। उसके बाद दो गाडियां और उसके पीछे जैमर से लैस गाड़ी। 

 

इसके ऊपर बहुत-से ऐंटेना फिट रहते हैं। ये सडक के दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी पर रखे विस्फोटकों को डिफ्यूज कर सकते हैं। इन सबके पीछे एंबुलेंस चलती है और उसके बाद दो कारें रहती हैं। सभी गाडियों में एनएसजी के अचूक निशाने वाले कमांडो होते हैं। पीएम के काफीले के साथ करीब 100 लोगों की टीम चल रही होती है।  साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More