BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आधी रात एक्शन में योगी सरकार, बुलाई मंत्रियों-अफसरों की बैठक, लिए ये बडे फैसले

आधी रात एक्शन में योगी सरकार, बुलाई मंत्रियों-अफसरों की बैठक, लिए ये बडे फैसलेलखनऊ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देर रात मंत्रियों और अफसरों के साथ बैठक की। देर रात एक बजे हुई इस बैठक में कई बडे फैसले लिए गए। बैठक में योगी सरकार ने जेवर में एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर 14 अप्रैल से 24 घंटे बिजली देने का फैसला भी किया गया। साथ ही राज्य की सभी योजनाओं में अब मुख्यमंत्री का नाम जोडने का फैसला लिया गया।

आधी रात एक्शन में योगी सरकार:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देर रात 1 बजे मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में योगी सरकार ने कई महत्तवपूर्ण फैसले लिए। बैठक में फैसला किया गया कि यूपी के गांवों में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना कटौती बिजली मिलेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली मिलेगी। साथ ही तहसीलों में 18 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अगले 100 दिनों में पांच लाख नए कनेक्शन करने के आदेश दिए। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए अफसरों को एक प्रोजेक्ट बनाने को कहा है। 

नोएडा के पास जेवर में बनेगा एयरपोर्ट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जिन योजनाओं में देरी हुई, योगी सरकार ने उसकी जांच के आदेश दे दिए है। वहीं योगी सरकार ने नोएडा के पास जेवर में एयरपोर्ट बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि अखिलेश सरकार आगरा में एयरपोर्ट बनाना चाहती थी। राज्य की योजनाओं से हटेगा समाजवादी शब्द:

देर रात हुई इस मीटिंग में फैसला किया गया कि राज्य की सभी योजनाओं से समाजवादी शब्द हटेगा और उसकी मुख्यमंत्री का नाम जोडा जाएगा। ज्ञातव्य है कि अखिलेश सरकार में अधिकत्तर योजनाओं में सबसे पहले समाजवादी शब्द जोडा गया था, जैसे- समाजवादी पेंशन योजना और 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा आदि। अब इन योजनाओं से समाजवादी शब्द हटकर मुख्यमंत्री शब्द जुड जाएगा।

शराब के खिलाफ बडा फैसला: 

योगी सरकार ने यूपी में जनता की मांग को देखते हुए शराब के खिलाफ एक बडा फैसला लिया है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि रिहाइशी इलाकों में किसी शराब दुकान की किसी सूरत में अनुमति नहीं दी जायेगी। ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाईवे किनारे के शराब दुकान रिहाइशी इलाकों में शिफ्ट हो रहे हैं जिसका लोग पूरजोर विरोध कर रहे हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More