BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

योगी बोले, सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस न करें,गैंग की तरह काम करना छोडें

योगी बोले, सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस न करें,गैंग की तरह काम करना छोडेंलखनऊ । यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने बुधवार को कहा कि यूपी में पांच लाख डॉक्टरों की जरूरत है। डॉक्टरों में मरीजों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करनी चाहिए। 

लखनऊ के केजीएमसी में सीएम ने 56 नए वेंटिलेटर का लोकार्पण किया व कहा कि प्यार से बात करने से ही मरीजों की आधी बीमारी दूर हो जाती है। डॉक्टरों को चाहिए कि वे पहले कुछ सालों में दूर दराज के इलाकों में जाकर मरीजों की मदद करें। डॉक्टरों को यह नहीं सोचना चाहिए कि इसके लिए सरकार कानून बनाए। उन्हें खुद से यह काम करना चाहिए। सीएम योगी ने अगले पांच साल में 25 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की बात भी की। योगी ने कहा कि डॉक्टरों को गरीबों की मदद करनी चाहिए। हो सकता है कि गरीबों से पैसा नहीं मिले लेकिन दुआ जरूर मिलेगी। दुआओं का बहुत असर होता है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अंतिम व्यक्ति को भी इलाज मिले। उन्होंने कहा कि यूपी में जांच के नाम पर लूट मची हुई है। यहां कई डॉक्टर गैंग की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे डॉक्टरों को सैफई शिफ्ट कर दिया गया है और कुछ को कन्नौज भेज दिया गया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More