BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आगरा में करते थे भ्रूण लिंग की जांच, चार गिरफ्तार

आगरा में करते थे भ्रूण लिंग की जांच, चार गिरफ्तारभरतपुर । राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने पीसीपीएनडीटी के प्रावधानों के तहत 64वीं डिकॉय कार्रवाई करते हुए उत्तरप्रदेश के आगरा से एक महिला चिकित्सक, एक नर्स और दो दलालों को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं स्वास्थ्य सचिव नवीन जैन ने बताया कि यूपी में पांचवीं और अंतर्राज्यीय 13वीं कार्रवाई करते हुए आगरा निवासी 55 वर्षीय स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ विद्या गुप्ता, 30 वर्षीय नर्स पनोरमा, 44 वर्षीय दलाल रामकिशोर यादव और धौलपुर निवासी 40 वर्षीय दलाल प्रभुदयाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पंजीकृत पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन भी जब्त कर ली है। जैन ने बताया कि पीसीपीएनडीटी दल ने लगातार तीसरे प्रयास में इन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि चंबलपुरी इलाके का दलाल प्रभूदयाल के बारे में मुखबिर से भू्रण लिंग जांच करवाने की जानकारी मिल रही थी। मुखबिर की सूचना की पुष्टि करने के बाद बुधवार को राज्य दल की निगरानी में डिकॉय महिला व सहयोगी सदस्य के साथ भू्रण लिंग जांच के लिए दलाल आगरा लेकर गया। दलाल ने इस कार्य के लिए 30 हजार रुपए में सौदा तय किया। वह डिकॉय गर्भवती को आगरा में फिरोजाबाद रोड पर स्थित विद्या नर्सिंग होम लेकर गया। जहां उसने अन्य दलाल रामकिशोर और नर्स पनोरमा के साथ गर्भवती महिला को भ्रूण जांच के लिए भेज दिया। जिसके बाद टीम ने घेराबंदी करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया और डिकाॅय राशि के तीस हजार रुपए भी बरामद कर लिए। अब इन चारों आरोपियों को भरतपुर के पीसीएनडीटी कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम की कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीसीपीएनडीटी रघुवीर सिंह, सीआई सीताराम, डालचंद, देवेंद्र, राजेंद्र, दौसा के जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक मुनेन्द्र शर्मा, भरतपुर के प्रवीण कुमार, धौलपुर के पंकज शुक्ला, अलवर के अब्दुल गफ्फूर, जयपुर प्रथम की बबीता, जयपुर द्वितीय की मनीषा शर्मा और दौसा के आईडीएसपी के डाटा प्रबंधक अमित राठौड़ भी शामिल रहे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More