देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के दो करोड़ 15 लाख किसानों को फायदा पहुंचाते हुए 30,729 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का अहम फैसला मंगलवार को लिया है। सरकार के इस कदम से लघु और सीमांत किसानों को फायदा मिलेगा। सरकार ने किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया है। योगी सरकार का यह फैसला बीजेपी के साथ-साथ बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना को भी रास आया है। लेकिन, विपक्षी पार्टियों को योगी सरकार का यह फैसला रास नहीं आया है। इस फैसले के बाद समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब किसानों के साथ धोखा करार दिया है। वहीं, कांग्रेस ने इस फैसले को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। लेकिन, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की है।
जानें-किसने क्या कहा
अखिलेश यादव: फैसले का ऐलान होने के तुरंत बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, वादा पूर्ण कर्ज माफी का था, किसी सीमा का नहीं। एक लाख की सीमा से करोड़ों किसान ठगा सा महसूस कर रहे है। ये गरीब किसानों के साथ धोखा है।
रणदीप सुरजेवाला: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार के कर्ज माफी के वादे को अधूरा बताते हुए कहा, कदम अच्छा है, पर अर्धसत्य है। ऊंट के मुंह में जीरा, नहीं किया वादा पूरा। यूपी मंत्रिमंडल की पहली बैठक से यूपी के किसानों की उम्मीद टूट गई है। योगी मंत्रिमंडल ने मात्र 36,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ करने का निर्णय लिया है, जो न तो किसान को कर्जमुक्ति दे पाएगा और न ही पर्याप्त राहत। सुरजेवाला ने आगे कहा कि योगी सरकार ने किसानों का फसली कर्ज तो माफ कर दिया, लेकिन मियादी कर्जे का क्या होगा। एक लाख की कर्ज माफी पर सवाल उठाते हुए सुरजेवाला ने कहा, आधा हेक्टेयर से कम वाला किसान तो 50 हजार से ज्यादा का कर्ज ले ही नहीं सकता। अगर आप 50 हजार से ज्यादा कर्ज ले ही नहीं सकते तो एक लाख रुपये का कर्ज माफ कैसे होगा।
उद्धव ठाकरे: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी ने साबित कर दिया कि चुनावी घोषणा सिर्फ जुमले नहीं होते। उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान किए गए वादे पहली कैबिनेट बैठक में पूरे करना गर्व का विषय है। महाराष्ट्र के सीएम को भी ऐसा करना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
GDP में तेजी से हो रही वृद्धि रुपये की गिरावट और बेरोजगारी को नहीं छिपा सकती : शिवसेना (यूबीटी)
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई