BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अपर्णा के बाद आज शिवपाल मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ से

अपर्णा के बाद आज शिवपाल मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ सेलखनऊ । मुलायम परिवार में एक बार फिर से कलह शुरू हो गई है। गौरतलब है कि चुनावों से पहले मुलायम सिंह के परिवार की कलह सुलझती नजर आ रही है लेकिन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की हार के बाद मुलायम परिवार में फिर से कलह शुरू होती नजर आ रही है। वहीं अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। 

शिवपाल सिंह यादव आज सुबह 11.15 बजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि कल मंगलवार को योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक थी। इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने एक लाख रुपए तक किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया। 

कर्जमाफी के बाद योगी से विपक्ष के किसी नेता की ये पहली बड़ी मुलाकात होगी। हांलंाकि शिवपाल और योगी की मुलाकात की वजह तो पता नहीं चल पाई है लेकिन इस मुलाकात ने कई सवाल खडे कर दिए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुलायम सिंह की छोटी बहू अपने पति प्रतीक यादव के साथ योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची थी। अपर्णा ने उन्हें अपनी गोशाला आने का न्योता दिया था। अपर्णा के आग्रह पर योगी आदित्यनाथ उनकी गोशाला पहुंचे थे। वहां योगी आदित्यनाथ ने गायों को हरा चारा भी खिलाया था। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More