BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पत्‍नी की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी, बेटी ने सारा राज खोल दिया

पत्‍नी की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी, बेटी ने सारा राज खोल दियारोहतक । एक व्यक्ति ने झगड़े के दौरान पत्‍नी की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी और घर से चला गया। पड़ोसियों ने बाद में महिला को मृत पाया तो उसने फोन कर उसकी बड़ी बेटी को जानकारी दी। किसी को भी यह पता नहीं चल रहा था कि हत्‍या किसने की, लेकिन इसी दौरान घर में मौजूद महिला की चार साल की बेटी ने सारा राज खोल दिया। बच्‍ची ने बताया कि पापा ने मम्‍मी को मारा है।

घटना रोहतक शहर की शिव कॉलोनी की है। महिला की बड़ी बेटी शर्मिला ने पुलिस को बताया कि मां सरोज का पिता सतपाल के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था। पिता जब भी घर पर आता तो उसके साथ झगड़ा करता था। वह इधर-उधर रहता था और कभी कभार ही घर आता था। उसकी मां दूध बेचकर गुजर करती थी।

शर्मिला ने बताया कि रविवार दोपहर उसकी ससुराल में पड़ोसियों का फोन आया कि सरोज की हत्या हो गई है। वह वहां पहुंची तो छोटी बहन चार साल की तमन्ना ने बताया कि पापा घर पर आए थे और उन्होंने मम्मी को बहुत मारा था और उसी के बाद से मम्मी सो रही है।

सिटी थाने के एसएचओ प्रवीण कुमार के मुताबिक सतपाल ने अपनी पत्नी सरोज के सिर में किसी धारदार हथियार से वार किया और सिर पर ईंट से भी वार किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More