BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मुस्लिम नेता ने की भागवत को राष्ट्रपति बनाने की मांग, नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्ठी

मुस्लिम नेता ने की भागवत को राष्ट्रपति बनाने की मांग, नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्ठीनई दिल्ली । शिवसेना के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीके जाफर शरीफ ने आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत को देश का राष्ट्रपति बनाने की मांग की है। उन्होंने इस बारे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है। सीके जाफर के इस कदम से कांग्रेस के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है, जिसके चलते पार्टी ने जाफर के इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति पद के लिए मोहन भागवत के नाम पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। सीके जाफर के इस बयान की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोहन भागवत के पक्ष में सीके जाफर ने लिखा है, ‘देश में कई तरह की विचारधाराएं हैं। यह इस देश के लिए जरूरी भी है। भागवत भले ही एक विचारधारा से संबंध रखते हैं, लेकिन उनकी देशभक्ति, भारत के लोगों के प्रति उनके प्यार और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा पर किसी भी तरह का संदेह नहीं किया जा सकता।’ शरीफ ने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश युद्ध के दौरान आरएसएस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का समर्थन किया था। उन्होंने सवाल किया, ‘अब किसी को भी छोटा और संकीर्ण मानसिकता वाला होकर यह क्यों कहना चाहिए कि हमें एक ऐसे भारतीय में कोई विश्वास नहीं है जो देशभक्त और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्ध है और लोगों के कल्याण के लिए भी काम कर रहा है।’ शरीफ कहा, ‘मैं इसलिए दृढ़ता से महसूस करता हूं कि किसी को भी भागवत के नाम पर विचार किए जाने का विरोध करके बेवजह का एक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।’ सीके जाफर से पहले शिवसेना नेता संजय राउत भी मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाने की मांग कर चुके हैं। हालांकि मोहन भागवत खुद कह चुके हैं कि वे राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनके पास यह प्रस्ताव आता भी है तो वे इसे ठुकरा देंगे।

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आरएसएस पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगा चुके हैं। इसके अलावा वे अक्सर अपनी रैलियों में संघ पर और भी गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता की ओर से आरएसएस प्रमुख का नाम राष्ट्रपति पद के लिए सुझाए जाने पर सभी अचंभित हैं। मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More