देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । एमसीडी चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बीती रात एमसीडी चुनाव के प्रचार के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए। दरअसल, एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार करने दिल्ली यमुनापार के घोंडा इलाके में अरविंद केजरीवाल भाषण दे रहे थे तभी उनके भाषण के बीच में अचानक मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। इसके बाद केजरीवाल मंच से भडक़ उठे और ज़ोर-ज़ोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।
मोदी के नारे चिल्लाने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का हाउस टैक्स माफ करने की बात कही। लेकिन लोगों की नारेबाजी करते देख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘अगर मोदी-मोदी चिल्लाने से हाउस टैक्स माफ होता है तो मैं भी आपके साथ मोदी-मोदी के नारे लगाता हूं। अगर मोदी-मोदी चिल्लाने से बिजली का बिल माफ होता है तो मैं भी कहूंगा और अगर मोदी-मोदी चिल्लाने से आपका पेट भरता है तो कहिए मोदी-मोदी। इतने ही नहीं अरविंद केजरीवाल की रैली में खलल पैदा कर रहे उन लोगों को केजरीवाल ने पागल तक कह दिया। विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने बिजली बिल हाफ और पानी का बिल माफ करने के बाद इस बार हाउस टैक्स फ्री करने का ऑफर दिया है। हाउस टैक्स माफ करने का वादा ही लोगों से कर रहे थे केजरीवाल तभी मोदी मोदी के नारे लगने शुरू हो गए।
आपको बता दें कि दिल्ली में आने वाली 23 तारीख को दिल्ली नगर निगम का चुनाव होना है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस अपना पूरा ज़ोर लगा रही हैं। बीती रात ही कांग्रेस पार्टी ने अपने 140 उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
हम दो हमारे दो के नारे ने एक खामोश क्रांति को अंजाम दिया