BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हरी इलायची सेहत के लिए लाभकारी

हरी इलायची सेहत के लिए लाभकारीइलायची सुंगधित होने के कारण इसका इस्तेमाल मुख शुद्धि के रूप में किया जाता है। त्यौहारों पर मीठा बनाने के लिए मसालों तथा औषधियों में भी इसका अधिक उपयोग होता है। तो आइए, जानते हैं इलायची के औषधीय गुणों के बारे में...

दिखने में छोटी सी इलायची सेहत के लिए काफी लाभकारी है। भोजन में इसके प्रयोग से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इन दिनों तेज धूप और गर्मी है ऐसे में इस गर्मी से बचने के लिए मुंह में इलायची डालें। यह लू के थपेडों से बचाती है। खाना खाने के बाद इलायची खाने से खाना जल्दी पचता है। दूध या अन्य खाद्य पदाथों के साथ इलायची का सेवन करने से मुख शुद्धि होती है। मुख में इलायची रखकर चूसने से भी मुख की दुर्गध से मुक्ति मिलती है। आधा-आधा ग्राम इलायची और सोंठ के पाउडर में 1 ग्राम शहद मिलाकर चाटने से अथवा इलायची के तेल 4-5 बूंदें शक्कर के साथ लेने से कफजन्य खांसी दूर हो जाती है। इलायची दानों का पाउडर और शक्कर सम भाग में लेकर उसमें थोडा एरंडी का तेल मिलाकर 5 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन सुबह सेवन करने से आंखों को ठंडक पहुंचती है और आंखों की ज्योती बढती है। मुंह में छाले हो गए हों तो इलायची पाउडर को शहद में मिलाकर छालों पर लगाने और लार टपकानेसे छाले ठीक हो जाते हैं। इलायची दाना, पीपरामूल और पटोलपत्र सम भाग भाग में लेकर चूर्ण बनाएं। 2-4 ग्राम पाउडर घी के साथ सुबह शाम चाटने से कफजन्य हृदय रोग से राहत मिलती है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More