देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखा दिए हैं। मार्च का महीना है, यह तो गर्मी की शुरुआत है। मई-जून की गर्मी के बारे में तो सोचकर भी पसीना आ जाता है।
गर्मी की तपन से हर शख्स परेशान है। इंसान ही नहीं जानवर भी बेहाल है। शहर का पारा बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बदन झुलसाती गर्मी में प्यास भी बहुत अधिक लगती है। डॉक्टर घूंट-घूंट पानी बार-बार पीने की सलाह देते हैं। इंसान तो अपने साथ पानी की बोतल रख सकते हैं, लेकिन जानवर अपनी प्यास कैसे बुझाएं। वे यहां वहां भटककर अपनी प्यास बुझाने की जुगत बिठा ही लेते हैं। ऐसा ही एक बंदर पानी की तलाश करते हुए इस हैंडपंप पर पहुंचा। हैंडपंप पर बूंद-बूंद पानी टपक रहा था, जिससे इस बंदर ने अपनी प्यास बुझाई। फोटो शहर के गलता गेट का है। जिसे हमारे फोटो जर्नलिस्ट राजेश शर्मा ने क्लिक किया। साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
गर्मी में व्यायाम कहीं शरीर को पहुंचा न दे नुकसान, इसलिए विशेषज्ञ की इन बातों का रखें ध्यान
VRINDAVAN : लस्सी शरबत बांटकर लोगों को दिलाई गर्मी से निजात