BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज से चैत्र नवरात्र शुरू, पीएम मोदी और योगी नौ दिनों तक रखेंगे व्रत

आज से चैत्र नवरात्र शुरू, पीएम मोदी और योगी नौ दिनों तक रखेंगे व्रतनई दिल्ली । आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं और हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी नौ दिन व्रत रखेंगे। वह पिछले चार से भी ज्यादा दशकों से नवरात्र व्रत रखते आ रहे हैं। उपवास के दिनों में पीएम केवल एक फल खाते हैं और नींबू पानी पीते हैं। इस दौरान वे अन्न और मसाले नहीं खाते हैं। 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी नौ दिनों तक नवरात्र के व्रत रखेंगे। शारदीय नवरात्र में तो योगी 9 दिन तक किसी से मुलाकात तक नहीं करते, बस एक कमरे में रहते हैं और आराधना करते हैं। कहा जाता है कि पीएम मोदी सुबह 4 बजे उठ जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी उनसे भी पहले सुबह 3 बजे उठ जाते हैं।

हिन्दू संस्कृति से जुडे देश भर के अन्य लोगों के साथ पीएम मोदी भी पूरा दिन सिर्फ गर्म पानी पीकर ही काम चलाएंगे। 2012 में पीएम मोदी ने एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि वह पिछले 35 सालों से यह व्रत रखते हैं। इतना ही नहीं, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद जब वह अमेरिका यात्रा पर गए थे तब भी उन्होंने अपनी इस आस्था को नहीं तोडा था। इसके चलते उनके लिए वहां पर मीनू में बदलाव किया गया था। खाने की जगह नींबू पानी दिया गया था। वहीं, 2015 में नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के पहले दिन असम के मशहूर कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने व्रत की शुरूआत की थी।

भारतीय परंपरा के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानि पहली तारीख से नया साल शुरू होता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र भी शुरू हो जाता है जो रामनवमी तक चलता है। इन नौ दिनों तक हिंदू व्रत रखते हैं। उपवास के दौरान अन्न नहीं खाया जाता है। पीएम मोदी साल के दोनों नवरात्र (चैत्र और शारदीय) में व्रत रखते हैं।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More