BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ट्रंप ने मोदी को फोन कर दी विधानसभा चुनावों में जीत की बधाई

ट्रंप ने मोदी को फोन कर दी विधानसभा चुनावों में जीत की बधाईवॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर उन्हें बधाई दी। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति डोनान्ड ट्रंप ने भारत के पीएम मोदी को विधानसभा चुनावों में जीत पर बधाई दी है।

साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को भी स्टेट इलेक्शन में जीत की बधाई दी। स्पाइसर ने कहा कि राष्ट्रपति ने सुबह जर्मन चांसलर मर्केल और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके उन्हें उनके दलों की चुनावी जीत पर बधाई दी। 

ज्ञातव्य है कि अब तक पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात नहीं हुई है लेकिन राष्ट्रपति पद संभालने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता भी दिया था। वहीं राष्ट्रपति चुनावों के दौरान अपने चुनाव प्रचार में ट्रंप लगातार भारतीय समुदाय और पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए। इन चुनावों में बीजेपी ने पांच में से चार राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनी है जबकि पंजाब में कांग्रेस ने जीत हासिल कर सरकार बनाई है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More