देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के रास्ते एक बासर फिर से खुलते नजर आ रहे हैं। अगले माह भारत की इंडियन कोस्ट गार्ड और पाकिस्तान मरीटाइम सिक्सोरिटी एजेंसी की बैठक हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बैठक भारत में ही होगी। दोनों देशों के बीच यह बैठक 15 अप्रैल के आस पास हो सकती है।
ज्ञातव्य है कि भारतीय कोस्ट गार्ड और पाकिस्तान मरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी की पिछली बैठक वर्ष 2016 में जुलाई माह में हुई थी। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष पठानकोट हमले के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इस बातचीत को दोनों देशों के बीच के रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश के तौर पर देखा गया था।
लेकिन कश्मीर में उडी हमले और हिंसा की वजह से दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो पाए। अब दोनों देशों के बीच एक बार फिर से रिश्ते बातचीत के जरिए सामान्य करने की कोशिश की जाएगी। ज्ञातव्य है कि उडी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई सुरक्षा शिष्टमंडल भारत दौरे पर आ रहा है। इससे पहले सिंधु जल सन्धि के मामले में भारत का एक शिष्टमंडल पाकिस्तान भेजा था। लेकिन विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सिन्धु जल सन्धि में भारत एक पार्टी है और सभी ऐसी बैठक में भाग लेने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं। गौरतलब है कि इंडियन कोस्ट गार्ड और पाकिस्तान मरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी के बीच 2005 में एक समझौता हुआ था।
इस समझौते के तहत दोनों देश एक दूसरे को अवैध जहाजों, सामुद्रिक प्रदूषण व प्राकृतिक आपदाओं से जुडी जानकारियां साझा करेंगे। 2016 में इस समझौते को 5 वर्षों के लिये बढाया गया था। वहीं पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चि_ी लिखकर कहा था कि भारत भय और आतंकमुक्त माहौल में पाकिस्तान के साध दोस्ताना सम्बन्ध चाहता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर
भारत का अनोखा शांत शहर: यहां ट्रैफिक में भी नहीं गूंजते हॉर्न, आइजोल की सड़क संस्कृति करती है हैरान