BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीएम योगी की दो टूक-गुंडे यूपी छोड दें, हमारे नेता ठेकेदारी में न पडें

सीएम योगी की दो टूक-गुंडे यूपी छोड दें, हमारे नेता ठेकेदारी में न पडेंनई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन ष्टरू योगी ने गुंडे-बदमाशों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि या तो वे सुधर जाएं या फिर प्रदेश छोड चले जाएं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बेनीगंज के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश से कचरा साफ हो रहा है। गुंडे अगर यहां रहना चाहते हैं तो उन्हें सुधरना होगा। अगर वे नहीं सुधर सकते तो यूपी छोडकर चले जाएं। इसके बाद योगी ने नौकरशाहों को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के काम में दखल न करें और न हमारे नेता ठेकेदारी के चक्कर में पडें। हस्तक्षेप करने की जगह अधिकारी सरकार के काम की मॉनिटरिंग करें और इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर संबंधित मंत्री या जनप्रतिनिधि को भेजें। साथ ही एक कॉपी मुझे भी भेज दें। 

योगी ने कहा कि कहीं भी गडबड हो तो सीधे मुझे सूचित करें। प्रदेश को लूटने वालों की छुट्टी की जाएगी। कार्यकर्ताओं से योगी बोले के अब हमें 18 से 20 घंटे काम करना है। अगले 2 साल तक न हमें गर्मी देखनी है, न बरसात देखनी है। परिस्थितियां चाहें अनुकूल हों या प्रतिकूल, हमें हर तरह से काम करना है। जनता ने हमें जो प्रचंड बहुमत दिया है उसके बाद हमारी जिम्मेदारियां और बढ गई हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में 24 घंटे बिजली और गड्ढा-मुक्त सडकों के साथ कानून का राज स्थापित करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने अंदर की नकारात्मकता को निकाल फेंके और सकारात्मकता को आत्मसात करें। केवल तभी हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश के लिए देखे गए सपने को सच साबित कर सकेंगे। उनका सपना है कि प्रदेश में हर चेहरे पर खुशी दिखे, हर बहन-बेटी सुरक्षित महसूस करे और यहां से पलायन रूके।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More