BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

उद्धव ठाकरे से मिलेंगे मोदी, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होगी बातचीत

उद्धव ठाकरे से मिलेंगे मोदी, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर होगी बातचीतनई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन में दरार आ गई है। शिव सेना लंबे अरसे से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर लगातार हमले करती रही है। हालांकि भाजपा भी अब शिव सेना के इस तरह के व्यवहार से उकता गई है। बताया जा रहा है कि शिवसेना से गठबंधन तोडने को लेकर भाजपा ने अपना मन बना लिया है। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है। आगामी सप्ताह होने वाले इस डिनर में मोदी राजग के सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगामी राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। शिवसेना के सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने राजग के घटक दलों के साथ बैठक के लिए गुडी पड़वा के बाद का समय निर्धारित किया है। संभवत: यह बैठक 29 मार्च को होगी। उद्धव ठाकरे भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इस बीच, भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने दावा किया है कि पार्टी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुरमू के नाम अगले राष्ट्रपति के नाम के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। शिवसेना के सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में भाजपा का बहुमत होने और कई राज्यों में सरकार होने के बावजूद भाजपा नहीं चाहती कि कोई भी घटक दल उनसे इस मुद्दे पर कोई शिकायत करे। इसलिए पीएम मोदी अपने यहां भोज करा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 जुलाई, 2012 को पदभार संभाला था। इसलिए अगले राष्ट्रपति को 25 जुलाई से पहले ही चुन लिया जाना है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More