BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सतलुज नदीपुल से गायब हुई उदघाटन पट्टिका

सतलुज नदीपुल से गायब हुई उदघाटन पट्टिकाभावानगर। किन्नौर जिले के उरनी ढांक में नेशनल हाईवे पर सतलुज नदी में लगे दोनों पुल से सीएम द्वारा लगाई गई उद्घाटन पटि्टका घायब हो गई है। अज्ञात शरारत्ती तत्वों ने दोनों पुल में लगे उद्घाटन स्ट्रैक्चर (मोनोमेंट) से पटि्टका को उखाड़ कर सतलुज नदी के किनारे फैंक दिया है। मामला सीधे सीएम की उद्घाटन पटि्टका से जुड़ा होने के चलते राजनीतिक तुल पकड़ने लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि उदघाटन पट्टिका के स्ट्रैक्चर को किसी प्रकार क्षति नहीं पहुंची है। लेकिन दोनो पुल के निकट लगे उद्घाटन स्ट्रेक्चर (मोनोमेंट) से पटि्टका को उखाड़ कर सतलुज नहीं के किनारे फैंका गया है। चुनावी वर्ष के शुरूआत में ही इस घटना से किन्नौर की राजनीति का पारा और अधिक चढने के आसार बढ़ने लगे है। गौरतलब है कि उरनी ढांक में नेशनल हाईवे में भूस्खलन होने के बाद हाईवे प्राधिकरण ने वैकल्पिक मार्ग से किन्नौर के उपरी क्षेत्र को जोड़ने के लिए दो पुलों का निर्माण किया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने 1 सितंबर 2016 को इन दोनों पुलों का लोर्कापण किया था। प्रदेश सरकार ने करोडों खर्च कर यहां दो पुल लगा कर जिले के उपरी क्षेत्र के लिए वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी थी। 

 

इस घटना को किसने अंजाम दिया इसका सुराग पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग पाया है। निचार खंड कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार नेगी, किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुखी राम नेगी, किन्नौर कांग्रेस उपाध्यक्ष पदम पूर नेगी ने घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More