BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

क्लार्क ने कहा, कोहली की तुलना ट्रंप से, क्या बकवास है ये?

क्लार्क ने कहा, कोहली की तुलना ट्रंप से, क्या बकवास है ये?नई दिल्ली । आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बुधवार को कहा कि कुछ आस्ट्रेलियाई पत्रकारों को छोडक़र पूरे आस्ट्रेलिया में कोहली चहेते खिलाड़ी हैं। क्लार्क ने कोहली की आलोचना करने वाले आस्ट्रेलियाई मीडिया पर भी निशाना साधा। आस्ट्रेलियाई समाचार-पत्र द डेली टेलीग्राफ ने हाल ही में कोहली की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कर दी थी। इसके अलावा खेल टेलीविजन चैनल फॉक्स स्पोर्ट्स ने अपने फेसबुक पेज पर एक मत-सर्वेक्षण करवाया था, जिसमें उसने पिल्ले, बिल्ली के बच्चे और एक पांडा के साथ कोहली की तस्वीर जारी की थी।

भारतीय समाचार चैनल इंडिया टुडे से क्लार्क ने कहा, कोहली की तुलना ट्रंप से, क्या बकवास है ये? कोहली ने आखिर किया क्या है, जबकि स्मिथ भी उसमें शामिल था। क्लार्क ने कहा, ध्यान दीजिए, कोहली मेरे प्रिय खिलाड़ी हैं और आस्ट्रेलिया के लोग उसे चाहते हैं। सिर्फ दो-तीन पत्रकार हैं, जो उसकी छवि खराब करना चाहते हैं, लेकिन कोहली को इससे परेशान नहीं होना चाहिए। विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, वह जिस तरह खेलता है, मुझे उसमें आस्ट्रेलियाई गुण नजर आते हैं और वह जिस तरह चुनौतियों को स्वीकार करता है, वह मुझे बेहद पसंद है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बेंगलुरू में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान डीआरएस को लेकर उपजे विवाद के बाद से ही आस्ट्रेलियाई मीडिया कोहली की लगातार आलोचना कर रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More