देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। यूपी के सीएम का कामकाज संभालते ही योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश के साथ चेतावनी भी दे दी है। गौरतलब है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के दौरान यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। अब योगी आदित्यनाथ ने यूपी सीएम का पद संभालते ही इस पर फोकस किया है। योगी राज ने राज्य के डीजीपी जावीद अहमद से 15 दिन के अंदर राज्य में पुलिस व्यवस्था सुधारने का ब्लूप्रिंट तैयार करने को कहा है।
इसके अलावा उन्होनेें अधिकारियों को चेतावनी दी है कि गोहत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध और सांप्रदायिक तनाव भडकने से रोकेने में असफल रहे तो कडी कार्रवाई होगी। रविवार को इलाहाबाद में हुई बीएसपी नेता की हत्या को लेकर भी उन्होनें पुलिस को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद राज्य के प्रिसिंपल सेक्रेटरी (होम) देबाशीष पांडा और डीजीपी अहमद ने सीनियर अफसरों को आदेश दिया कि वे उन घटनाओं से निपटने के लिए स्थाई रणनीति बनाएं, जिनसे राज्य का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड सकता है। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर प्रभावी ढंग से नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में सीएम ने बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार काम करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। अधिकारियों ने साल में 100 घंटे स्वच्छता अभियान के लिए देने की शपथ ली। ज्ञातव्य है कि योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के पहले से ही शनिवार रात को राज्य के डीजीपी से मुलाकात करके यह निर्देश दे दिया था कि जश्न के बहाने प्रदेश में कोई उपद्रव न मचा सके।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने का दिया निर्देश