BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कुछ तो बात है...योगी कुंवारे,रावत-खट्टर-सोनोवाल-पटनायक-ममता अविवाहित

कुछ तो बात है...योगी कुंवारे,रावत-खट्टर-सोनोवाल-पटनायक-ममता अविवाहितनई दिल्ली । कहना गलत नहीं होगा कि अविवाहित होना राजनेताओं के लिए अतिरिक्त गुण माना जाने लगा है। भारत की राजनीति में कुंवारे मुख्यमंत्रियों के समूह में नवीनतम एंट्री योगी आदित्यनाथ की है। योगी (44)रविवार को देश के सबसे बडी आबादी वाले राज्य यूपी के सीएम बने हैं जो गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं व अब तक अविवाहित हैं। 

इसी के साथ जान लें, उत्तराखंड के सीएम बने 56 वर्षीय त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कुंवारे हैं। इससे पहले हरियाणा के सीएम बने मनोहर लाल खट्टर (62), असम के सीएम बने सर्बानंद सोनोवाल (54) व ओडिशा में साल 2000 से सीएम पद पर बैठे नवीन पटनायक भी कुंवारे हैं। पटनायक तो अपनी सभाओं में कहते रहे हैं कि वह कुंवारे हैं इसलिए उनकी सरकार में परिवारवाद का कोई झगडा ही पैदा नहीं हो सकता।

कट्टर हिंदुत्व के लिए जाने गए योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले कुंवारे सीएम हैं। नवीन पटनायक व बंगाल की 62 वर्षीय सीएम ममता बनर्जी को छोडें तो यह संयोग ही है कि शेष सभी कुंवारे सीएम भाजपा से हैं। त्रिवेंद्र रावत,जिन्होंने शनिवार को सीएम पद की शपथ ली थी व हरियाणा के सीएम खट्टर आरएसएस के प्रचारक रह चुके हैं। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी फायरब्रांड नेता के तौर पर मशहूर हैं जिन्होंने बंगाल में वाम मोर्चे की बरसों से जमी सरकार को उखाडा। वह कहती हैं कि उनके लिए खुद के परिवार की कोई चिंता नहीं है, पूरा राज्य ही उनका परिवार है जिसकी उन्हें चिंता रहती है। इनके अलावा कुंवारे राजनेताओं का जिक्र करें तो कांग्रेस में 46 वर्षीय राहुल गांधी हैं। बसपा में 61 वर्षीय मायावती हैं और भाजपा में 57 वर्षीय पूर्व सीएम उमा भारती हैं। मायावती अपनी सभाओं में कहती रही हैं कि वह नीची जाति से हैं और अविवाहित हैं इसलिए जनता को समर्पित हैं। 

यहां ये भी बता दें, गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार हालांकि कुंवारे नहीं, विधुर हैं। आरएसएस के अनेक प्रचारकों के अलावा आरएसएस चीफ मोहन भागवत,पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी शादी नहीं की। तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता भी अविवाहित रहीं। कुंवारों में सबसे अधिक मशहूर देश के राष्ट्रपति रहे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More