देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ केशव मौर्य और दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ से पहले योगी आदित्यनाथ पूजा के लिए गोरखपुर जाएंगे। गोरखपुर रवाना होने से पहले उन्होंने डीजीपी जावेद अहमद और एसएसपी लखनऊ के साथ लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। योगी के साथ कई विधायक भी मंत्री की शपथ लेंगे, जिनमें राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह जैसे कई नाम संभावित हैं। दोपहर 2 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई बडे नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा 50 हजार लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया है। योगी की छवि एक कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में है। वैसे में इस फैसले पर नेताओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लेकिन इसके इतर योगी आदित्यनाथ ने साफ संकेत दे दिया है कि मोदी सरकार का नारा सबका साथ, सबका विकास की राह पर ही वो चलेंगे। योगी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि यूपी में उनकी सरकार सबका विकास करेगी और राज्य में शांति और सौहार्द का माहौल बनायेगी।
योगी आदित्यनाथ आज दोपहर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन उससे पहले ही योगी सीएम अवतार में आ गये हैं। उन्होंने कल ही यूपी के डीजीपी सहित आला अफसरों को मिलने के लिए बुलाया और साफ कर दिया की जश्न के माहौल में उपद्रव कतई बर्दाश्त न किया जाए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दे दिया है कि वे अपने जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर नजर रखें। साथ ही उपद्रव किसी भी स्थिति में न होने दें। योगी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य आज दोपहर सवा दो बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी, उनके साथ चुने गये दो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता नाईक से मिलने राजभवन गये और सरकार बनाने का दावा पेश किया। नाईक ने औपचारिक रुप से योगी को सरकार बनाने का न्यौता दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने का दिया निर्देश