देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
देहरादून । आज त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को देहरादून के होटल पैसेफिक में हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में त्रिवेंद्र रावत को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। बैठक के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल डॉक्टर कृष्णकांत पाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया और भाजपा विधायकों के समर्थन का पत्र पेश किया।
शपथ ग्रहण समारोह परेड ग्राउंड में दोपहर तीन बजे बाद होगा। ज्ञातव्य है कि रावत उत्तराखंड के नौवें मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद रावत ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वे पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के सभी विधायकों और सांसदों का आभार जताते हैं।
रावत ने कहा कि वे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और सूबे की जनता के विश्वास पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेगें। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा पार्टी के कई बडे नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। ज्ञातव्य है कि रावत ने डोइवाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के मुकाबले 24,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक रावत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। रावत वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सक्रिय थे। उन्हें झारखंड में भाजपा की जीत का श्रेय भी जाता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला