BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी में रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह, मौर्य ने भी जताई दावेदारी

यूपी में रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह, मौर्य ने भी जताई दावेदारीनई दिल्ली। यूपी विधानसभा नतीजों के बाद अब सबकी नजरे इस ओर टिकी है कि यूपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। यूपी सीएम के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। गुरुवार को अमित शाह ने यूपी सीएम पद के लिए नाम सुझाने की जिम्मेदारी यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को सौंपी।

 

इससे यह माना जा रहा था कि केशव प्रसाद मौर्य यूपी सीएम की रेस से बाहर हो गए हैं लेकिन अब खुद केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम पद के लिए खुलकर दावेदारी जताई। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि यूपी में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण रविवार को होगा। 

 

मौर्य ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीएम पद के लिए दावेदारी जताई। मौर्य ने कहा कि इसके लिए कई नाम आलाकमान को भेजे गए हैं और उन्होंने खुद अपना नाम भी भेजा है। मौर्य के अलावा सीएम रेस में मनोज सिन्हा के नाम की अटकलें सबसे तेज हैं। साथ ही स्पष्ट हो गया है कि यूपी में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का शपथग्रहण रविवार को होगा। शनिवार को शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल होगी और अगले दिन यानी रविवार को शपथग्रहण समारोह शाम 5 बजे राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More