देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। लेकिन, सीएम के नामों पर मुहर नहीं लग पाई है। अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का सीएम बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मैं ना तो बैठूंगा और ना बैठने दूंगा। जिस पेड़ पर फल लगते हैं वो झुक जाता है इसलिए कार्यकर्ता विनम्र बनें।
बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा नेता अनंत कुमार ने कहा कि चुनाव में जीत को लेकर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सरकार के अच्छे कामों के लिए युवाओं को एंबेसेडर बनाया जाए। वहीं, अमित शाह ने कहा कि हमारे लिए 2019 के लोकसभा चुनाव अहम हैं। उनके लिए तैयार रहना है, जो जीत हुई है उसे आगे बढ़ाना है। इससे पहले सभी सांसदों ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का तलियों से स्वागत किया और सभी सांसदों को तिरुपति मंदिर के प्रसाद के रूप में लड्डू दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले यह बैठक बीते शनिवार को होने वाली थी, हालांकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की उत्साहजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी ने तय किया कि रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा और उसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीबीआई ने मेरे गोपनीय,संवेदनशील संसदीय नोट जब्त किये: कार्ति चिदंबरम
संसदीय समिति अगले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय जल संधियों पर करेगी बैठक
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र की शिवांगी बनीं राफेल की पहली महिला पायलट