देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
होली के अवसर पर विद्या बालन ने एक अनोखी यादगार घटना साझा की है। जब वह 16 साल की थीं, तब अनजाने में उन्होंने भांग पी ली थी और दिनभर हंसती रही थीं। विद्या ने कहा, अनजाने में भांग पी लिया। उसके बाद मैं दिन भर हंसती रही थी.. मुझे याद है जब मैं 16 साल की थी, उस समय की बात है।
उन्होंने कहा, रंगों के त्योहार होली से मुझे प्यार है। हालांकि होली खेलने के दौरान सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह बालों और त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। होली खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले हमें बाल और त्वचा पर अच्छे से नारियल तेल लगा लेना चाहिए। विद्या ने कहा, मेरा पसंदीदा होली गीत निश्चित रूप से रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे होगा। जब आप होली के बारे में सोचते हैं, तो आप इसी गीत के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा, मेरी पसंदीदा होली मिठाई इमरती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बाबा महाकाल का भांग, चंदन और भस्म से भव्य शृंगार; रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद
नए वीडियो में अलग अवतार में नजर आईं विद्या बालन