BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बॉलीवुड के सभी खानों के लिए ठुमके लगाएंगी यह एक्ट्रेस

बॉलीवुड के सभी खानों के लिए ठुमके लगाएंगी यह एक्ट्रेसअभिनेत्री करीना कपूर खान एक पुरस्कार समारोह में अपनी धुआंधार नृत्य प्रस्तुति के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अपने पति सैफ अली खान को सम्मान देंगी। करीना जी सिने अवॉर्ड्स में शनिवार रात प्रस्तुति करते दिखाई देंगी। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया है।

 

तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली लाइव प्रस्तुति होगी। करीना, शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ के साथ अपनी फिल्मों के गीतों पर थिरकती नजर आएंगी। सूत्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, करीना अपने करीबी दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई पोशाक में नजर आएंगी। इससे पहले करीना एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली थीं, लेकिन चोट लगने की वजह से वह प्रस्तुति नहीं दे पाईं। वहीं, कार्यक्रम में आलिया भट्ट ने जमकर ठुमके लगाए और फिल्मकार करण जौहर को सम्मान दिया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More