BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सनी लियोन ने राम गोपाल को दी ये नसीहत

सनी लियोन ने राम गोपाल को दी ये नसीहतराम गोपाल वर्मा के उस ट्वीट पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को कहा था कि सभी महिलाओं को चाहिए कि वे पुरुषों को उतनी खुशी दें, जितनी सनी लियोन देती हैं। सनी ने इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि लोगों को अपने शब्द समझदारी से चुनने चाहिए। 

 

सनी ने बिना किसी का नाम लिए गुरुवार रात एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, मैंने आज सभी खबरें पढ़ीं और मेरा मानना है कि बदलाव तभी आएगा जब हमारी आवाज एक होगी, इसलिए अपने शब्द समझदारी से चुनें। उन्होंने ट्विटर पर कहा, शांति और प्यार। गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक के बाद एक ऐसे कई विवादित ट्वीट्स किए।ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैं कामना करता हूं कि दुनिया की सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी खुशी दें जितनी सनी लियोन देती हैं। उनकी इस टिप्पणी की हर तरफ आलोचना और निंदा की जा रही है और यहां तक की वर्मा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वर्मा ने इसके बाद अपनी टिप्पणी के लिए सभी से माफी मांगी है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More