BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका ने जारी किया ट्रैवल अलर्ट, एडवाइजरी में भारत का भी जिक्र

अमेरिका ने जारी किया ट्रैवल अलर्ट, एडवाइजरी में भारत का भी जिक्रवॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी में भारत का जिक्र किया है। एडवाइजरी अलर्ट में जिक्र है कि भारत में भी चरमपंथी तत्व सक्रिय है। ट्रैवल एडवाइजरी में अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा न करें। 

 

अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि अमेरिकी सरकार के आंकलन के अनुसार दक्षिण एशिया के आतंकी समूह अमेरिकी प्रतिष्ठानों, नागरिकों और हितों को निशाना बना सकते हैं। 

 

ट्रैवल एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस देश का कोई इलाका हिंसा से मुक्त नहीं है। साथ ही कहा गया है कि पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन, जातीय समूह और दूसरे चरमपंथी है जो कि अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा पैदा करते हैं। बांग्लादेश को लेकर भी ट्रैवल एडवाइजरी में चेताया गया है कि बांग्लादेश में आतंकवादियों ने कई स्थानों और संस्थाओं को निशाना बनाया है। अमेरिका ने ट्रैवल एडवाइजरी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बीते कुछ समय में हुए हमलों और उनमें मारे गए लोगों का ब्योरा दिया है। 

 

हांलांकि भारत को लेकर अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी में कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में भी चरपमंथी तत्व सक्रिय हैं, जैसा कि हालिया इमर्जेंसी मेसेज में कहा गया था। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More